फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छात्रों को समझाया पूंजी बाजार और वित्तीय करियर का महत्व

विज्ञापन
दिग्गल कालेज में पूंजी बाजार के बारे में जानकारी देते हुए विनियम बोर्ड के प्रतिनिधि- स्रोत - का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में कॅरिअर काउंसलिंग सेल की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के नगेश कुमार ने पूंजी बाजार का परिचय एवं कॅरिअर अवसर विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और उन्हें वित्तीय क्षेत्र में तेजी से उभरते पेशेवर अवसरों के बारे में मार्गदर्शन देना था। नागेश कुमार ने पूंजी बाजार की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने पूंजी बाजार के दो प्रमुख खंडों प्राथमिक और द्वितीयक बाजार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।वक्ता ने उदाहरणों के माध्यम से शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय साधनों के संचालन को समझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें