फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध तरीके से कामगारों को लाने ले जाने वाले वाहनों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ बद्दी ने नालागढ़ के सल्लेवाल में लगाया था नाका
विज्ञापन


बिना परमिट के ढोया जा रहा था कामगारों को वाहनों में

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी मदन शर्मा ने उद्योगों में अवैध तरीके से कामगारों को ले जाने वाले पांच वाहनों को सीज किया है। यह वाहन कंपनियों से कामगारों को ढोने का कार्य कर रहे थे। इसमें एक पिकअप भी शामिल है। आरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करके आरटीओ के जाने का इंतजार करते रहे।
आरटीओ ने मदन शर्मा ने नालागढ़ के सल्लेवाल में नाका लगाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों वाहनों की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने पांच ऐसे वाहन पकड़े जो उद्योगों में कामगारों को बिना परमिशन ढोने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने इस वाहन चालकों से कामगार छोड़ने व ले जाने का परमिट मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। जिस पर उन्होंने इस सभी वाहनों को सीज कर लिया है। इन वाहनों को एचआरटीसी की वर्कशाप में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन शर्मा ने बताया कि कुछ वाहन चालक अवैध तरीके से उद्योगों में कामगारों को लाने व छोड़ने में लगे हुए थे। इसमें पांच वाहन पकड़े जिसमें कामगारों को बहुत अधिक संख्या में भरा हुआ था। इन वाहनों को सीज कर लिया है। इन वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना देने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें