फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अब बद्दी में ही होगा वाहनों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएस ने लाइसेंस पंजीकरण प्राधिकरण कार्यालय का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी उपमंडल में अब लोग अपने वाहनों का पंजीकरण सुगमता से करवा सकेंगे। एसडीएम कार्यालय बद्दी में लाईसेंस पंजीकरण प्राधिकरण कार्यालय शुरू हो गया है। मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने बद्दी में इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बद्दी हिमाचल प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां लाइसेंस पंजीकरण प्राधिकरण कार्यालय का होना आवश्यक था। लोगों की मांग के अनुसार यह कार्यालय बद्दी में शुरू किया गया है। कार्यालय के खुलने से जहां लोगों को वाहनों के पंजीकरण में सुलभता होगी वहीं उनके समय की बचत भी होगी। राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बद्दी में पंजीकरण करवाने वाले वाहनों के लिए एचपी-12एए सीरीज शुरू की है। इस कार्यालय में पंजीकरण कार्य को करने के लिए एक अधीक्षक, लिपिक व जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद भरे गए हैं। इसके अतिरिक्त सुलभ पंजीकरण कार्य के लिए एक कंप्यूटर भी लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पंजीकरण कार्य में अधिक तेजी लाने के लिए अन्य कंप्यूटर का प्रावधान भी सीआरएस के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें