फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बस में चढ़ते समय महिला की कटी चेन, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने रिमांड पर भेजी महिला आरोपीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बस अड्डे पर बस में चढ़ते समय एक महिला की सोने की चेन कट गई। चेन कटते ही महिला बस से नीचे उतर गई और उसे चेन काटने वाली महिला की भनक लग गई। उसने अड्डा प्रभारी को बताया और पुलिस को तुरंत सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दभोटा के पास दबोच लिया। महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह 11:30 बजे की है। नालागढ़ बस अड्डे पर पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब जा रही गुल्लरवाला गांव की महिला एचआरटीसी की बस में चढ़ने लगी। अभी वह सीढ़ियों में ही थी कि सोने की चेन कट गई। चेन कटते ही उसे आभास हो गया और वह नीचे उतर गई और चेन खोजने लगी, लेकिन उसे कहीं पर चेन नहीं मिली। उसने बस अड्डा प्रभारी को सारी घटना बताई। अड्डा प्रभारी ने उक्त बस के परिचालक को बस में बैठी आरोपी महिला के बारे में बताया और साथ ही नालागढ़ पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दभोटा के समीप बस को रुकवा दिया और पुलिस ने उक्त आरोपी महिला को दबोच लिया। महिला को नालागढ़ लाया गया। एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि आरोपी महिला ऊना की रहने वाली है और वह ऊना जा रही थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें