फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट में स्कूल-कॉलेज सड़क पर तेज गति से चल रहे वाहन

Sun, 22 Dec 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को आ रही दिक्कतें, दुर्घटना होने की भी आशंका
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन कई बार कर चुका स्पीड ब्रेकर लगाने का आग्रह
रोजाना करीब 750 विद्यार्थियों की सड़क पर होती है आवाजाही
रमेश ठाकुर
कंडाघाट (सोलन)। जिले के स्कूलों में इन दिनों विद्यार्थियों की ओर से रोड सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं रोड सेफ्टी को लेकर कंडाघाट क्षेत्र का स्कूल प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की काफी समय से मांग कर रहा है। क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज सड़क पर तेज गति से चल रहे वाहन स्कूल के बच्चों और लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। इतना ही नहीं सड़क के साथ ही स्कूल गेट बने हुए हैं।
ऐसे में जैसे ही बच्चे बाहर निकलते हैं तो उन्हें काफी दिक्कतें आती है। यही नहीं यहां पर दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई है। इसी सड़क पर प्राथमिक स्कूल भी है। जहां पर छोटे बच्चे हैं। ऐसेे में स्कूल लगने और छुट्टी के समय गेट के पास शिक्षक को खड़े रहकर वाहनों को रोकना पड़ता है ताकि विद्यार्थी आसानी से गेट से आ-जा सके। इसे लेकर कई बार स्कूल प्रबंधन की ओर से भी स्पीड ब्रेकर स्कूल परिसर की परिधि में लगाने का आग्रह किया गया है। लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि अन्य जगहों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कंडाघाट में स्कूल रोड पर प्राथमिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज भी स्थापित है। इसके चलते यहां से रोजाना 750 से अधिक बच्चों की आवाजाही रहती है। इसी के साथ स्थानीय लोग भी इस सड़क का प्रयोग करते हैं। इसी के साथ वाहनों की संख्या भी इस सड़क पर काफी अधिक है। लेकिन इस सड़क पर स्कूल की परिधि में स्पीड ब्रेकर नहीं है। इस कारण अनहोनी का खतरा बना रहता है।

इनसेट
सड़क के साथ स्कूल होने के चलते परिधि में स्पीडब्रेकर होने काफी आवश्यक है। क्योंकि यहां से तेज गति से वाहनों की आवाजाही रहती है। प्रशासन को इस बारे अवगत करवाया गया है। आग्रह है कि जल्द यहां पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्पीडब्रेकर लगाए जाएं।
विज्ञापन

-कुलदीप सूर्या
प्रधानाचार्य, कंडाघाट स्कूल

इनसेट
स्कूल के आसपास जल्द स्पीडब्रेकर लगाने के लिए विभाग को बताया जाएगा। विद्यार्थियों की आवाजाही के दौरान पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी ताकि इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा सके।
-अशोक चौहान
डीएसपी, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें