बुधवार देर रात सूरजपुर बीट में वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला के सूरजपुर बीट में वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा। वन विभाग की टीम ने लकड़ी और चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। बरोटीवाला पुलिस ने वन रक्षक दिनेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को बटेड हरिपुर-कोटला रोड पर वन विभाग ने नाकेबंदी के दौरान हरिपुर की ओर से रहे एक वाहन को तलाशी केे लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन में खैर के लकड़ी के लॉग पाए गए। वाहन में मौजूद आरोपियों की पहचान बद्दी के लेही के मुकेश, गगन, चक्का गांव के मनीष और मंदीप के रूप में हुई है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन सहित खैर की लकड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।