फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खुरबी माता मंदिर में वायु पुराण कल से

Sun, 07 Apr 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कंडाघाट के खुरबी देवी को जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कथा से पहले ग्रामीणों ने मंदिर परिसर और रास्तों की सफाई
विज्ञापन


कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, रोजाना चलेगा भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। जिला सोलन के कंडाघाट तहसील के प्रसिद्ध खुरबी माता मंदिर में मंगलवार से वायु पुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते रविवार को ग्रामीण महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में लिपाई व रास्तों की साफ सफाई का कार्य किया। वहीं मंदिर परिसर में व आसपास की सफाई व अन्य कार्यों में पुरुषों ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में प्रथम नवरात्रि के दिन मंगलवार नौ अप्रैल से बुधवार 17 अप्रैल तक श्री वायु पुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक आचार्य प्रेमदत शास्त्री धर्मपुर वाले भक्तजनों को कथा सुनाएंगे। कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि कथा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है की सभी लोग सपरिवार खुरबी देवी माता के प्रांगण, नजदीक गांव जोखा, कंडाघाट, जिला सोलन में आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार पिछले पंद्रह वर्षो से लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। मंगलवार 9 अप्रैल को कलश यात्रा सहित सर्व देव पूजन एवं कलश स्थापना सुबह 10 बजे होगी। बुधवार 10 अप्रैल से मंगलवार 16 अप्रैल तक कथा दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। इसके बाद भंडारा होगा और बुधवार 17 अप्रैल को विशाल भंडारा होगा। मंदिर कमेटी एवं समस्त क्षेत्रवासी राजेंद्र सिंह, विनोद ठाकुर, तपन शर्मा, किशनचंद ठाकुर, सुंदर सिंह, हिमांशु ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, संजू ठाकुर, बालकिशन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें