फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वैशाली ने बाजी मारी

Sat, 14 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
लार्ड महावीरा नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार्ड महावीरा नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस मौके पर फ्लोरेंस नाइटेंगल की ओर से किए कार्यों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रडियाली पंचायात की प्रधान इंदु ठाकुर ने दीप जलाकर की। भावना ने सोलो नृत्य किया। इस मौके पर मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, ग्रुप डांस, फैंसी ड्रेस कंपीटीशन और नुक्कड़ नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में चौथे वर्ष की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में श्वेता ने बाजी मारी। शालिनी दूसरे स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस में वैशाली ने प्रथम और नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरती, शीतल, दीप्ती और मीना ने पहला तथा दीपिका, दीपिका, अनीता और वीना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के चेयरमैन अजीत पाल जैन ने फ्लोरेंस नाईटेंगल के जन्म दिवस पर सभी प्रशिक्षु नर्सों को बधाई दी। उन्होंने सभी छात्राओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल, डॉ. कपिल और कालेज के चेयरमैन अजीत पाल जैन ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें