लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यअतिथ?
- फोटो : SOLAN
कसौली (सोलन)। लॉरेंस स्कूल सनावर में 22वीं भूपिंदर सिंह फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें अध्यापक विनय पांडे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल वसंत वैली न्यू दिल्ली और पाइनग्रोव धर्मपुर के बीच खेला गया। इसमें वसंत वैली ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पाइनग्रोव को 6-1 से हराकर भूपिंदर सिंह फुटबाल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
वसंत वैली के अनिरुद्ध को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच में शुरू से ही वसंत वैली ने मजबूत पकड़ के साथ पहले हाफ में 3-0 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ ने पाइनग्रोव एक गोल दाग कर वापसी करने की कोशिश की लेकिन वसंत वैली ने आक्रामक शैली अपनाते हुए एक के बाद एक गोल दाग कर स्कोर के अंतराल को 6-1 पहुंचाकर भूपिंदर सिंह फुटबाल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
इसमें मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सनावर के वरदान को दिया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर का खिताब पाइनग्रोव के सहेज बराड़ को दिया। बेस्ट डिफेंडर का खिताब असाम वैली के धजन को मिला। बेस्ट मिड फील्ड का खिताब वसंत वैली के ईशान को दिया गया। टूर्नामेंट में वसंत वैली के रनशेर को उनके शानदार प्रदर्शन सर्वाधिक स्कोर और बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।