फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी अस्पताल परिसर में खुले में फेंकी इस्तेमाल सिरिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी अस्पताल के साथ लगती दीवार के साथ 108 कर्मचारियों की लापरवाही मामला सामने आया है। यहां इस्तेमाल की गई सीरिंज खुले में फेंक दी गई। इससे यहां संक्रमण का खतरा बना हुआ है, यदि किसी कि सिरिंज लग जाती है तो कोई भी बीमारी हो सकती है। फेंकी गई सिरिंजों में शुगर, रैबीज और कोविड वैक्सीनेशन की छोटी सिरिंज और कुछ रैपर थे।
अस्पताल के साथ लगती एक 108 एंबुलेंस ने इसकी सफाई की और इस्तेमाल सिरिंजों को खुले में फेंक दिया गया। मुख्य मार्ग होने से यह किसी के भी पांव में लग सकती थी। इन सिरिंजों को डालने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग रखने की व्यवस्था की गई है और उन्हें खुले में नहीं फेंका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई कर खुले में फेंकी सिरिंजों को हटा दिया है। इसे रखने के लिए अस्पताल में व्यवस्था की गई है लेकिन 108 के कर्मचारियों ने अपने वाहन की सफाई कर रैपर समझ कर उसे वहां फेंक दिया। सिरिंज होने की सूचना मिलते ही वहां से हटा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें