नालागढ़ कालेज में महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र मुख्य अतिथि के साथ- स्रोत
नालागढ़ काॅलेज में महिला प्रकोष्ठ ने किया प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेहंदी व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. शिप्रा, प्रो. अंचला, डॉ. पूनम, डॉ. प्रशांत उपस्थित रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में उर्वशी प्रथम, नाजिया दूसरे और अलका तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हरप्रीत ने पहला, अंशु ने दूसरा और आंचल तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अनुज साहनी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षा ग्रहण करके ही आत्मनिर्भर और सशक्त हो सकती हैं। इस कार्यक्रम में प्रो.शिप्रा, प्रो.अनुज, प्रो.सोनिया, डॉ.नविता और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।