फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रश्नोत्तरी में रीता और काजल की टीम पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में रेड रिबन क्लब ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। डिग्री कॉलेज धर्मपुर में रेड रिबन क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता के प्रश्न मुख्य रूप से महिलाओं की उपलब्धियों, उनके योगदान तथा रेड रिबन से संबंधित जागरूकता विषयों पर आधारित थे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा रीता और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा काजल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीए द्वितीय वर्ष की पूजा और आरुषि की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बीए द्वितीय वर्ष के रौनक और शुभम की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को महाविद्यालय की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें