फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हेरिटेज रेल लाइन पर आज से दौड़ेगी अप डाउन मिक्स ट्रेन, हॉली-डे स्पेशल हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका से शिमला के लिए सुबह 8:00 बजे और शिमला से शाम 5:00 बजे चलेगी ट्रेन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए होगी जनरल बोगियों की सुविधा, किसी भी स्टेशन से ले सकेंगे टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर अप-डाउन मिक्स ट्रेन एक मार्च से दौड़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। हॉली-डे स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिया है। ऐसे में अब छह ट्रेनें अप और छह ही डाउन में चलेगी। खास बात यह है कि पेसेंजर ट्रेन की सभी बोगियां जनरल होंगी। इसी के साथ यात्रियों के लिए ट्रेन सभी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे हर स्टेशन पर उतरने और चढ़ने की सुविधा रहेगी। स्थानीय लोगों को भी इस ट्रेन के चलने से फायदा होगा। कालका-शिमला ट्रैक पर पेसेंजर ट्रेन का समय भी निर्धारित कर दिया है। ट्रेन कालका से शिमला के लिए सुबह 8:00 बजे निकलेगी और दोपहर 1:55 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से डाउन मिक्स शाम 5:00 बजे चलेगी और 10:22 बजे कालका पहुंचेगी। इससे पहले अप-डाउन मिक्स ट्रेन एक दिन अप और दूसरे दिन डाउन की ओर आती थी। रोजाना ट्रेन के न चलने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें होती हैं। ट्रेन में 50 रुपये किराया निर्धारित किया है। कोरोना काल से पहले अप-डाउन मिक्स ट्रेन चलाई जाती थी। ट्रेन कोरोना काल के बाद बंद हो गई। ट्रेन को मार्च-2025 में फिर चलाने का निर्णय लिया। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को करीब नौ माह तक ट्रायल के तौर पर चलाया। बीते दिनों की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ है। ऐसे में इस ट्रेन को अब रोजाना चलाने का निर्णय ले लिया है। उधर, रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि अब अप-डाउन मिक्स का संचालन एक मार्च से शुरू हो जाएगा। यात्री आसानी हर स्टेशन से टिकट ले सकेंगे।

इनसेट
कालका से निकलने वाली ट्रेनों का समय
52457 कालका-शिमला एक्सप्रेस सुबह 3:30, 52451 शिवालिक एक्सप्रेस-सुबह 5:45, 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस सुबह-6:20, 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस-सुबह 7:00, डाउन मिक्स- सुबह 8:00, 52455 हिमालयन क्वीन- सुबह 11:55 बजे कालका से शिमला के लिए निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शिमला से निकलने वाली ट्रेनों का समय
52458 शिमला-कालका एक्सप्रेस सुबह 10:55, 52452 शिवालिक एक्सप्रेस-दोपहर 2:15, 52460 कालका-शिमला एक्सप्रेस शाम-3:50, डाउन मिक्स- शाम 5:00, 52454 कालका-शिमला एक्सप्रेस शाम-5:45, 52456 हिमालयन क्वीन-शाम 6:40 बजे शिमला से कालका की ओर चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें