फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में एचपीवी वैक्सीन की पांच हजार डोज पहुंचीं, बोर्ड परीक्षाओं के बाद लगेंगी

विज्ञापन
क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर के सभागार में एचपीवी वैक्सीन के शुभारंभ के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य।
विज्ञापन
क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर से जिलेभर में अभियान की शुरुआत, रोस्टर के माध्यम से होगा टीकाकरण
विज्ञापन

पहले खरीद कर लगाया जाता था टीका, अब सरकारी संस्थानों में लगेगा निशुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खतरनाक सर्वाइकल कैंसर से 7503 बच्चियों की जान बचाने के लिए वैक्सीन अभियान शनिवार से शुरू हो गया। जिलेभर के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के बाद बच्चियों का ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। खास बात यह है कि बाजार से करीब 11,000 रुपये में खरीदे जाने वाला टीका अब अस्पतालों में निशुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 22 टीकाकरण केंद्र जिले में बनाए हैं। साथ ही रोस्टर भी बना दिया है। रोस्टर के माध्यम से ही टीकाकरण केंद्रों में होगा। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग के पास प्रारंभिक तौर पर 5000 डोज पहुंची गई है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सिंगल डोज वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे पहले सर्वाइकल कैंसर के लिए सरकारी स्तर पर दवाएं ही दी जाती थी। अगर कोई बच्ची सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती थी और टीका लगवाना चाहती थी तो उन्हें 11000 रुपये सिंगल डोज पर खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब इससे राहत मिल जाएगी। अब सरकारी संस्थानों में टीका निशुल्क लगेगा। जिले में शनिवार को क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर से अभियान की शुरुआत की गई। हालांकि, पहले दिन किसी भी बच्ची को इंजेक्शन नहीं लगा है। आगामी दिनों में स्कूलों की सहायता से पंजीकरण शुरू किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनसुार वैक्सीन लगाने के बाद बच्चियों में मेजर साइड इफैक्ट्स भी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बच्चियों को घबराने भी जरूरत नहीं हैं। एचपीवी अभियान तीन माह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह टीका प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लगाया जाएगा। टीकाकरण का पंजीकरण यू-विन पोर्टल के माध्यम से होगा।

इनसेट
टीकाकरण की होगी निगरानी
सर्वाइकल कैंसर पर लगने वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की निगरानी यूविन पोर्टल से होगी। केंद्र सरकार के यूविन पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर टीकाकरण तक के बारे में सभी प्रकार की जानकारी अपलोड की जाएगी। विभाग की ओर से कर्मचारियों को ठीक से जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इनसेट
वर्चुअल माध्यम से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर के काॅन्फ्रेंस हॉल से वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुड़े। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अभियान की शुरुआत की है। काॅन्फ्रेंस में अभियान को शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि पीड़ित महिलाओं को वैक्सीन का फायदा मिल सके। वर्चुअल बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल सोलन डॉ. राकेश पंवार, एमएस क्षय रोग अस्पताल डाॅ. सुप्रिया अटवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीकाकारण) डॉ. गगन दीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट...
सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लॉन्च हो गई है। इस अभियान में सोलन जिला की 7503 किशोरियों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षा विभाग की भी मदद ली जाएगी। परीक्षाओं के खत्म होते ही 22 टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन लगेगी। इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
-डॉ. अजय पाठक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें