संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के बटेड स्थित एक पैकेजिंग उद्योग पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई, लेकिन उद्योग की छत व मशीनों को नुकसान पहुंचा है। कंपनी के संचालक राजेंद्र राणा ने इसकी शिकायत बरोटीवाला थाने में की है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात को करीब 1:00 बजे एक बाइक उनके उद्योग के आगे से गुजरा। उसके बाद कुछ देर बाद उनके उद्योग में पथराव होना शुरू हो गया। रात के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना उद्योग संचालक को दी। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।