फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यूनियन ने ट्रक रोकने के आरोप का किया खंडन

Sat, 30 Dec 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
साइड लेने के लिए ट्रक चालक की दूसरे चालक से हुई बहस
विज्ञापन

कुछ उद्योगपति माहौल को बिगाड़ने की कर रहे साजिश
यूनियन उच्च न्यायालय के आदेश की कर रही पालना
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के सिक्का होटल में ट्रक यूनियन पर ट्रक रोकने व मारपीट करने के आरोप ने यूनियन ने निराधार बताया है। यूनियन के अध्यक्ष हरभजन सिंह व महासचिव दिनेश कौशल ने इसे सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योग संघ की ओर से अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। ट्रक रोकने के मामले में उनका कोई भी हाथ नहीं है। उन्होंने स्वयं इस मामले की जांच करवाई जिसमें पाया गया कि ट्रक चालक की किसी दूसरे चालक से साइड लेने को लेकर झगड़ा हुआ और उसे संघ ने दूसरी ओर मोड़ देकर ट्रक यूनियन के बदनाम करने की साजिश रची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते और भविष्य में भी करेंगे। पिछले चार चार दशकों से ट्रक यूनियन व उद्योग संघ के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। लेकिन एक दो उद्योगपतियों को यह संबंध रास नहीं आ रहे और वह इस तरह से ओछी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग संघ माहौल का खराब न करें। वह अपना काम करते रहें और यूनियन भी अपने काम कर रही है। बीबीएन का हर छोटा बड़ा परिवार ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है और यह अब एक मात्र लोगों का सहारा बना हुआ है। अगर यह समाप्त हो गया है तो लोग बेघर हो जाएंगे। इसलिए लोगों की मजबूरी और मांग को देखते हुए माहौल को ठीक रखें। अब ट्रांसपोर्ट का कार्य भी घाटे के सौदा बनता जा रहा है। ट्रक के रखरखाव, परमिट फीस व अन्य टैक्स लगने से ट्रक संचालकों को बैंक से किस्त देनी कठिन हो रही है। इस तरह से अफवाहें फैला कर यूनियन के बदनाम करने से बचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें