फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मथुरा के उमेश ने जीता बड़ी माली का खिताब

Wed, 27 Sep 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मानपुरा के गुगा माड़ी दंगल में जोर अजमाईश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
फाइनल में पंजाब के बाड़ोवाल के कालू पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन

दोनों पहलवानों को 1.20 लाख रुपये दिया नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानपुरा (सोलन)। मानपुरा में आयोजित गुग्गामाड़ी दंगल प्रतियोगिता की बड़ी माली का खिताब यूपी मथुरा के पहलवान उमेश ने जीता है। उन्होंने पंजाब के बाड़ोवाल के पहलवान कालू को पटकनी दी। माली के पहलवानों को 1.20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
मानपुरा के कुश्ती मैदान में हुई दंगल प्रतियोगिता में कुल 11 मालियां रखी गई थीं जिसमें सैकड़ों नामी पहलवानों ने भाग लिया। दूसरी माली में कालुआ गुज्जर, तीसरी माली में भोला, चौथी माली में तालिब बाबा और रवि, पांचवीं माली में नरेंद्र, छठी माली में नदीम, सातवीं माली में छोटा राजा, आठवीं माली में सुखमन, नवीं माली में विवेक बाबा, दसवीं माली में घोड़ा और 11वीं माली में शुभम विजेता रहे।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने विजेता व उपविजेता रहे पहलवानों मेला कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंंने कहा कि कुश्ती भारत का पुरातन पारंपरिक खेल है। कुश्ती का खेल संयम व मजबूती का खेल माना जाता है। कुश्ती खेल को जीवित रखने के लिए ग्रामीण स्तर पर दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है, जिससे युवा देश के इस प्राचीन खेल महत्व को समझ सके।
सीपीएस ने कहा कि जिस तरह से आज के समय में कुछ युवा बाल्यावस्था से ही मादक पदार्थों का सेवन कर रहे हैं यह समाज के लिए चिंता का विषय है। खेल युवाओं को नशे से दून रखने में सहायक सिद्ध हुए हैं।खेलकूद से जहां शारीरिक रूप से मजबूत बनते है वहीं मानसिक रूप से भी विकसित होते हैं। उन्होंने कुश्ती समिति मानपुरा को दंगल के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए समिति को 11,000 रुपये दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान नामदेव, उप प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, कुश्ती समिति के महासचिव तीर्थ राम शर्मा, मेला राम कंवर, श्याम लाल, गुरमैल सैनी, देव राज ठाकुर सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें