फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उमेश कुमार बने ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान

विज्ञापन
बद्दी में ईएसआईसी कर्मचारी संघं के चुनाव में  चयनित कार्यकारिणी- स्रोत- संघ - फोटो : सीमा पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बद्दी में हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के चुनाव का आयोजन
विज्ञापन

प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को छह मतों से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश ईएसआईसी कर्मचारी संघ के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में उमेश कुमार मीणा विजेता रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल कुमार को 6 मतों से पराजित किया। उमेश कुमार को 68 व अनिल कुमार को 62 मत पड़े। बद्दी में चुनाव आयुक्त सरवन कुमार की देखरेख में चुनाव कराए गए। उपप्रधान पद के लिए तिकोना मुकाबला हुआ। कुमार साहिल को 66, कमील अहमद को 54 व राकेश कुमार को 12 मत पड़े। कुमार साहिल उपप्रधान चुने। सचिव पद के लिए भी तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें शशि रंजन कुमार 58 मत लेकर विजेता रहे। सुमित चब्बा 42 मत लेकर दूसरे व संजय कुमार 30 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए नितिन कागरा 76 व वैशाली ग्रोवर 67 मत लेकर विजेता रहीं। इसमें संजीव कुमार को 64 व अंबुज कुमार को 29 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधांशु शर्मा व रंजीत कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें सुधांशु शर्मा का 74 व रंजीत कुमार को 57 मत पड़े। इसके अलावा नवीन चंद्र मदवाल, शुभम सोनी, विशाल महावार, अमित कौशल, प्रतीक शर्मा, दिनेश पंवर, सुरेंद्र कुमार,अनमोल कुमार मंडल व गौरव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ काॅमर्स पांवटा साहिब के मुख्य सलाहकार देवव्रत यादव ने चयनित कार्यकारिणी का बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें