फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत चुनाव... बूथों पर 571 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 21 संवेदनशील बूथ, सभी विकास खंडों पर क्यूआरटी रहेगी तैनात
विज्ञापन

प्रदेश की सीमाओं पर भी सख्ती, वाहनों की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि सोलन जिला पुलिस के तहत आने वाले पोलिंग बूथों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। इन बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस के 571 पुलिस कर्मियों और जवानों के कंधों पर होगी। चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से जिले के 21 मतदान केंद्रों (बूथों) को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की बाधा न आए। इसके साथ ही, जिले के सभी विकास खडों और चिह्नित संवेदनशील रास्तों पर क्विक रिस्पांस टीम को भी तैनात कर दिया गया है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमाओं पर नाकेबंदी और वाहनों की जांच तेज
चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सीमाओं पर भी चौकसी काफी बढ़ा दी गई है। बाहरी राज्यों और पड़ोसी जिलों से आने वाले असामाजिक तत्वों व अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी सख्त कर दी है। सीमाओं से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी सोलन ने साफ किया है कि चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें