फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही युवती धर्मपुर में निकली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही एक धर्मपुर की एक युवती की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती 22 जून को एयरपोर्ट दिल्ली और 23 को धर्मपुर पहुंची थी। इसके बाद युवती को धर्मपुर के निजी होटल में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। 27 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल कसौली भेजे गए जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन से 27 जून को भेजे सैंपलों में से पांच की रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य विभाग कर रहा था। चार की रिपोर्ट निगेटिव और एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि संक्रमित युवती को धर्मपुर पहुंचते ही निजी होटल में क्वारंटीन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में ले लिया था।
विभाग रोज युवती का स्वास्थ्य जांच रहा था। पांच दिन बाद युवती के सैंपल कसौली भेजे जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने सुरक्षा के तहत होटल के जिस कमरे में युवती रह रही थी, उसे सैनिटाइज कर बंद करने की तैयारी है। संक्रमित युवती को कोविड सेंटर नौणी शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें