फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यूको बैंक ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, सोलन में विशेष कार्यक्रम

विज्ञापन
यूको बैंक सोलन में स्थापना दिवस के दौरान मौजूद बैंक अ​धिकारी व अन्य। स्त्रोत बैंक प्रबंधक - फोटो : बुद्ध विहार में पूजन करते लद्दाख के अनुयायी।
विज्ञापन
अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको बैंक ने मंगलवार को अपना 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला अग्रणी बैंक कार्यालय सोलन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बैंक की सुदृढ़ कार्यप्रणाली और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और सम्मानित ग्राहकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सोलन क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में यूको बैंक की निरंतर भूमिका की सराहना की। इस दौरान बैंक की उपलब्धियों, नवीन पहलों और भविष्य की डिजिटल योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बैंक के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न जन-हितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक कर्मचारियों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में एल्कैमिस्ट अस्पताल, पंचकुला की टीम ने 50 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें