फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सनातन की मजबूती और नशे के विरुद्ध एकजुटता का आह्वान

विज्ञापन
कसौली मे हिन्दू सम्मेलन के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
कसौली में हिंदू सम्मेलन वक्ताओं ने रखें विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली में हिंदू समाज समिति की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में सनातन धर्म की मजबूती और समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध हुंकार भरी गई। सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए हिंदुओं को एक मंच पर आने की अपील की। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि अब हिंदू समाज संगठित नहीं हुआ, तो आने वाला समय और अधिक कठिन हो सकता है। आचार्य मुकेश अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हमेशा से विश्व गुरु रहा है और सनातन धर्म की शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने कहा, आने वाला समय हिंदुओं के लिए चुनौतीपूर्ण है। इन समस्याओं से निपटने का एकमात्र रास्ता एकजुटता है। यदि सनातन समाज एक हो जाए, तो वह पुनः विश्व पर राज करेगा। समाज सेविका नीलम राणा ने नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि हर वर्ग को समाज से नशे को दूर भगाने के लिए आगे आना होगा। वहीं, सिख समुदाय से आए फौजा सिंह ने हिंदू समाज की रक्षा के लिए सिखों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने में सिख समुदाय की हमेशा से अहम भूमिका रही है। वहीं मुख्य वक्ता अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 1925 में संघ की स्थापना हुई थी और आज हम शताब्दी वर्ष मना रहे हैं, लेकिन विडंबना यह है कि हिंदू समाज धर्म और जाति के नाम पर बंटता जा रहा है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में जिस तरह धर्म पूछकर गोलियां मारी गईं, वह हमारे लिए एक चेतावनी है। यदि हम अब भी नहीं संभले, तो भविष्य में और भी भयानक दृश्य देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें