फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो युवक 680 प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर धर्मपुर में की कार्रवाई
विज्ञापन

धर्मपुर और सोलन क्षेत्र में सप्लाई करने के थे फिराक में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर के पाद पुलिस ने दो युवकों से 680 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। दोनों युवक इन दवाओं को धर्मपुर क्षेत्र में सप्लाई करने के फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस की विशेष जांच टीम धर्मपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि परीक्षित तिवारी और उसका दोस्त रजत गाड़ी में कसौली से सोलन की तरफ नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी को धर्मपुर के समीप रोका। गाड़ी में दो युवक बैठे थे। इनकी पहचान परीक्षित तिवारी उर्फ ईशू निवासी ओल्ड धोबीघाट सरदार मोहल्ला सोलन और रजत ठाकुर निवासी गांव बाग्गड डाकघर बडोग तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर गाड़ी से 680 नशीली टैबलेट बरामद कीं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें