जाबली चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाबली के समीप पुलिस ने दो युवकों से 13.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस चौकी जाबली की टीम को सूचना मिली कि रेलवे फाटक के पास खड़े एक बाइक पर सवार दो युवकों के पास नशे की सामग्री है। मौके पर दबिश देकर दोनों की तलाशी ली गई। इस दौरान युवकों से चिट्टा बरामद हुआ। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं कर रही है। एसपी सोलन टी.एसडी वर्मा ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और संलिप्त बाइक को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।