फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कनाह स्कूल में विद्यार्थियों ने तैयार की 500 पौधों की नर्सरी

विज्ञापन
कनाह स्कूल में नर्सरी तैयार करते बच्चे। स्रोत स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
हिमालय वन अनुसंधान संस्थान शिमला ने दिया बच्चों को प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय उच्च विद्यालय कनाह के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में फलदार और छायादार 500 पौधों की नर्सरी तैयार की है। यह नर्सरी हिमालय वन अनुसंधान संस्थान, पंथाघाटी शिमला के प्रकृति कार्यक्रम के तहत तैयार की जा रही है। इस नर्सरी में बान, कैंथ और अन्य फलदार तथा छायादार पौधे शामिल हैं। संस्थान के वन दरोगा प्रदीप कुमार ने बच्चों को नर्सरी के लिए थैली तैयार करने और बीज लगाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि नर्सरी की नियमित देखभाल करें और जब पौधे बड़े हो जाएं तो बारिश के मौसम में उन्हें अपने आसपास के क्षेत्रों में रोपित करें। स्कूल की मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में शीतला देवी, केशव दत्त, भूदेव वर्मा, योगेश शर्मा, विनय शर्मा, रेणु कुमारी, प्रभा देवी, श्वेता चौहान और इको क्लब कोऑर्डिनेटर पवन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें