फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो युवकों में गाली-गलौज, एक ने चला दिया तेजधार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। पुलिस थाना बरोटीवाला के भटोलीकलां में दो युवकों के बीच गाली-गलौज हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद से युवक फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार यूपी के मेनपूरी निवासी हरदीन ने बताया कि युवक लखबीर सिंह ने पहले इससे गाली-गलौज की। इसके बाद तेजधार हथियार से वार कर दिया। इससे शरीर में कई जगहों पर कट लगे। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर, एसएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र दबोच लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें