फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएनआईए 16 को लगाएगी रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। बीबीएनआईए ने क्षेत्रीय अस्पतालों में आ रही रक्त की कमी को दूर करने के लिए एक मेगा रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है। संगठन 16 मई को अपने झाड़माजरी स्थित कार्यालय में सुबह 10 से 2 बजे तक यह कैंप लगाएगा। संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री वाईएस गुलेरिया ने बताया कि इन दिनों गर्मियों में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है और उसका प्रभाव आपातकाल, सर्जरी व रक्त से जुड़े अन्य ऑपरेशन पर पड़ता है। इसी कारण से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए बीबीएनआईए रोटरी क्लब बददी के साथ मिलकर रक्तदान कैंप लगा रहा है। संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया व शैलेष अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक दयालुता का प्रतीक है और किसी की आपातकाल में जान बचा सकता है और आप किसी के जीवन के हीरो बन सकते हैं। उन्होने बीबीएन के लोगों से आह्वान किया किया कि वह इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें