फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दो महिला डॉक्टरों ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में डॉ. अन्नु तो लैब में डॉ. मीना देंगी सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
सोलन। सोलन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में दो नए चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है। मंगलवार से डॉ. अन्नु मित्तल और डॉ. मीना मित्तल ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। नए डॉक्टरों की नियुक्ति से ओपीडी और लैब के बाहर लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों को निजात मिलेगी। अस्पताल में ज्वाइन करने वाली डॉ. अन्नु मित्तल एमबीबीएस डॉक्टर हैं और वह सामान्य ओपीडी में सेवाएं देंगी। इससे जुकाम, बुखार और सिर दर्द जैसी सामान्य बीमारियों के मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा। वहीं, डॉ. मीना मित्तल बायो केमिस्ट्री की विशेषज्ञ हैं। उनके आने से मरीजों को लीवर, किडनी और ब्लड शुगर जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट करवाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इन दो नियुक्तियों के बाद अस्पताल में कुल डॉक्टरों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिसके चलते लंबे समय से स्टाफ की कमी महसूस की जा रही थी। दो नए चिकित्सकों के आने से मौजूदा स्टाफ पर भी कार्यभार का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब दो नए डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है, जिससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए भी विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें