फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में जीतीं बाडेश्वर, जखौली की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की के जखौली में दो दिवसीय दुर्गाष्टमी मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के देवरा पंचायत के गांव जखौली में दो दिवसीय दुर्गाष्टमी मेले का वीरवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्थानीय पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि जखौली में मां दुर्गाष्टमी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह पौराणिक मेला है व मां भद्रकाली जखौली की सभी पर अपार कृपा है। कहा कि इस तरह के मेलों व त्योहारों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। मेले के पहले दिन कबड्डी व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी के पहले दौर के मैच में बाडेश्वर ने मांझू, जखौली ने लुटरू महादेव, बलेरा ने सेवन स्टार व बॉयज स्कूल अर्की ने बातल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मेले के समापन पर स्कूली बच्चों व महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें