फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में दो लोगों में झगड़ा, एक को छत से नीचे फेंका, मौत

विज्ञापन
बद्दी पुलिस हत्या के मामले में घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए- स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बदायूं का रहने वाला था विजय, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सराजमाजरा गांव में रविवार देर शाम दो लोगों के बीच हुए झगड़े में एक की मौत हो गई। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति को मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिसकी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला दीपक कुमार रविवार शाम को सराजमाजरा में विजय कुमार के चाचा के कमरे पर आया था। वहां पर विजय (35) भी मौजूद था। किसी बात को लेकर विजय और दीपक के बीच बहस शुरू हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि दीपक ने विजय के साथ बुरी तरह मारपीट की और इसी धक्का-मुक्की के दौरान विजय दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया। घायल हालत में परिजन उसे तुरंत बद्दी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सोमवार को उपचार के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस की टीम और एफएसएल विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शुरुआत में मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन विजय की मौत के बाद अब इसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या की धारा में बदल दिया गया है। मृतक विजय कुमार यूपी के बदायूं जिले के वारी समाजपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि झगड़े की मुख्य वजह क्या थी।
विज्ञापन

- विनोद धीमान, एसपी,बद्दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें