फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में बनेंगे दो नए कोविड वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। स्वास्थ्य विभाग कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम कर रहा है। इसी को लेकर रोजाना जिला स्वास्थ्य विभाग फील्ड से रिपोर्ट ले रहा है और स्टाफ की कमी का दूर करने के लिए निदेशालय और सरकार से पत्राचार कर रहा है। वहीं, जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां की जा रही है। अस्पताल प्रशासन दो अन्य वार्डों को कोविड वार्ड में बदलने की व्यवस्था कर रहा है। इसी के साथ चिकित्सक व स्टाफ नर्स के पद को भरने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सरकार को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार तीसरी लहर से निपटने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एमडीआर वार्ड व शिशु वार्ड को कोविड वार्ड के लिए चयनित किया है। यहां पर अस्पताल प्रशासन 26 बेड की व्यवस्था करेगा। अस्पताल में अभी तक केवल 20 बेड की व्यवस्था थी। अस्पताल में 40 छोटे वेंटिलेटर व दवाइयों की व्यवस्था भी की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक ड़ॉ एसएल वर्मा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार है। अस्पताल के एमडीआर व शिशु वार्ड को कोविड वार्ड में बदला जाएगा। इसकी व्यवस्था की जा रही है। वहीं स्टाफ नर्स व चिकित्सक के पद भरने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें