पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से दो महिलाएं अचानक लापता हो गईं। इनमें एक विवाहिता है जबकि एक की शादी अभी नहीं हुई है। दो लोग भी लापता हैं जिससे इन महिलाओं को परिजनों को शक है कि यही लोग भगाकर ले गए हैं। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी 28 जुलाई को लापता हो गई है। वह मंगलवार सुबह फोन रिचार्ज करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन अभी तक नहीं लौटी है। एक युवक भी लापता है। शक है कि वह ही बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। वहीं, एक व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर घर से बिना बताए चली गई है। शक है कि विशेष समुदाय का एक व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।