बद्दी के सनसिटी मार्ग पर मंगलवार रात को हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे कामगार और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बद्दी के सनसिटी मार्ग पर एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे कामगार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व राहगीर दोनाें घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बद्दी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार वीरेंद्र कुमार हरियाणा का निवासी है और वह बद्दी में एक निजी एजेंसी में कार्यरत है। मंगलवार देर रात ड्यूटी खत्म कर जब वह वापस आ रहा था तो उसी समय हादसा हो गया। उधर, एएसपी बद्दी अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।