फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की से दो दर्जन प्रवासी मजदूरों ने किया पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले और कोरोना कर्फ्यू लगने से प्रवासी मजदूरों ने अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया है। अर्की मुख्यालय से वीरवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, सहारनपुर और नेपाल के लिए करीब दो दर्जन प्रवासी मजदूर अपने घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों का कहना था कि अर्की उपमंडल में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उपमंडल अर्की में ही रहकर जगह-जगह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन कर रहे थे।
इस बार कोरोना का कहर ज्यादा होने के साथ कामकाज ठप्प हो रहा है जिस कारण उन्होंने अपने घर जाना ही उचित समझा। प्रवासी मजदूरों ने कहा वह नेपाल के लिए शिमला से टनकपुर के लिए चलने वाली बस से अपने घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें