फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतपुर पंचायत के हरथु गांव को बनाया कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। उपमंडल के ग्राम पंचायत बंसतपुर के हरथु गांव में एक साथ 22 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से स्थानीय प्रशासन मुस्तैद हो गया है। हरथु गांव को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि बसंतपुर पंचायत के हरथु गांव में 22 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते दिनों इस गांव में शादी हुई थी जिससे संक्रमण फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है। शादी समारोह से पहले रसोइये सहित अन्य काम करने वाले लोगों के कोविड टेस्ट भी किए थे जो निगेटिव आए थे।
उन्होंने बताया कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर टेस्ट लिए जिनमें 22 लोग संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर और आशा वर्करों को नजर रखने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है तो जिला कोविड केयर सेंटर बखालग के देवनगर में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें