फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल से दो चिकित्सक का तबादला, मरीजों को होगी परेशानी

Sat, 04 Jan 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दो चिकित्सकों के तबादले के बाद कई कार्य हो जाएंगे प्रभावित
विज्ञापन

पहले अस्पताल में छह सामान्य चिकित्सक देते थे सेवाएं
आपातस्थिति में अधिकतर लगाई जाती है चिकित्सकों की ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल से दो चिकित्सकों का तबादला हो गया है। इससे अब मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये दोनों चिकित्सक जनरल हैं। इन चिकित्सकों की अस्पताल में अधिकतर आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी लगाई जाती है। साथ ही सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का जिम्मा इन्हें दिया गया है। लेकिन अब दो चिकित्सकों के चले जाने से अन्य चिकित्सकों पर कार्य का बोझ बढ़ेगा।
पहले अस्पताल में छह सामान्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देते थे। इससे कई मरीज जनरल ओपीडी में उपचार लेते थे। अब अस्पताल में सामान्य की बजाए अधिकतर विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हो रहे हैं। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन समेत जिला शिमला और सिरमौर क्षेत्र से लोग उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल में ओपीडी करीब 1500 के पार रहती है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ जनरल ओपीडी में भी काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

इन जनरल चिकित्सकों के पास सरकार की ओर से चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम समेत अन्य टीबी, एड्स, रोड सेफ्टी, टीकाकरण आदि का जिम्मा भी रहता था। जबकि कायाकल्प और अन्य निरीक्षण का कार्यभार भी अस्पताल में चिकित्सक देख रहे हैं। लेकिन बीते दिनों दो चिकित्सकों का तबादला अन्य अस्पतालों में हो गया है। इनमें से एक चिकित्सक रिलीव हो गए हैं और एक चिकित्सक छुट्टी पर है। जबकि एक कैंसर संबंधी ट्रेनिंग और दो चिकित्सक ओपीडी और आपातकालीन कक्ष में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सामान्य चिकित्सकों की कमी अस्पताल में खल रही है।
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल में दो जनरल चिकित्सकों का तबादला हुआ है। इस बारे उच्चाधिकारियों को बता दिया है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में जनरल चिकित्सक अस्पताल में तैनात होंगे। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात हो रहे हैं। इससे मरीजों को फायदा मिलेगा।
-डॉ. संदीप जैन
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें