फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशीली दवाओं के साथ पकड़े आरोपियों को दो दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में 2.23 लाख पकड़ी थी नशीली दवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी में नशीली दवाओं के साथ पकड़े आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से उनका दो दिन का ओर पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। इससे पहले उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने 8 अप्रैल को बद्दी के सालासर कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की थीं। इनमें ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और एसफाजोलम की 61,164 गोलियां शामिल हैं। इस मामले में यूपी के शिव पूजन प्रजापति और अनुराग शुक्ला को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों की ओर से बिना लाइसेंस एवं परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। अदालत ने इन दोनों आरोपियों को पहले पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया था। रिमांड पूरा होने पर दोनों को बुधवार को पुलिस ने अदालत ने पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के और पुलिस रिमांड भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें