फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिव तांडव गुफा में दो दिवसीय महोत्सव संपन्न, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Mon, 20 Jul 2026 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुनिहार की शिव तांडव गुफा में आयोजित श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ के समापन के दौरान मौजूद श्रद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। श्रावण मास के सोमवार को कुनिहार की ऐतिहासिक शिव तांडव गुफा में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव संपन्न हुआ। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया। गुफा विकास समिति और शंभू परिवार ने मिलकर यह महोत्सव कराया था।
रविवार को भागवत आचार्य देवेंद्र उपाध्याय ने श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का आरंभ किया था। सोमवार को अनुष्ठान की पूर्णाहुति वैदिक रीति-रिवाजों से हुई। ब्रह्ममुहूर्त में गुफानाथ जी का पंचामृत स्नान और विशेष शृंगार-पूजन किया गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारा देर शाम तक चला। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासन से महाप्रसाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे से भोले बाबा की चौकी का आयोजन हुआ। शिवा म्यूजिकल ग्रुप ने शिव भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। रात्रि में भगवान शिव के रौद्र और अघोरी स्वरूप की झांकियां भी दिखाई गईं। रात आठ बजे भव्य महाआरती हुई, जिससे पूरा परिसर ''हर-हर महादेव'' और ''जय शिव शंभू'' के जयघोष से गूंज उठा। गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें