फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छावनी में बदला कीकर-नवगांव जल परियोजना स्थल

Wed, 14 Feb 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बटालियन मौके पर पहुंची, दूसरी आज संभालेगी मोर्चा
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने भी उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
वीडियो की जांच कर रही पुलिस, हो सकती हैं गिरफ्तारियां
आगामी आदेशों के बाद ही शुरू होगा अब योजना का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/दाड़लाघाट। बिलासपुर से सटी सोलन की सीमा पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना स्थल छावनी में बदल गया है। हिंसा के बाद यहां पुलिस की दो बटालियन तैनात कर दी गई हैं। बुधवार को एक बटालियन यहां पहुंच गई है। दूसरी बटालियन आज पहुंचेगी। अब इन जवानों की निगरानी में योजना का कार्य दोबारा से शुरू करने की तैयारी है। उधर, दूसरी ओर पुलिस ने वीडियो के माध्यम से हंगामा करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। बुधवार को भी पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी। जैसे ही इनकी पहचान होगी, पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर सकती है, साथ ही जलशक्ति विभाग ने भी मामले की रिपोर्ट बनाकर आलाधिकारियों और सरकार को भेज दी है। इसमें हवाला दिया गया है कि हंगामा करने वाले लोगों ने जबरन योजना स्थल पर हंगामा किया और क्षति पहुंचाई है। गौर रहे कि मंगलवार को बिलासपुर में महापंचायत के बाद लोग उग्र हो गए और पेयजल योजना में तोड़फोड़ की। इसमें अर्की के डीएसपी, दाड़लाघाट के नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी समेत 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसमें लोगों ने योजना स्थल पर बन रहे टैंक में भी पत्थर डाल दिए थे और पंप हाउस के लिए खोदी गई बुनियाद में भी पत्थर डालकर उसे बंद कर दिया था। इसके बाद यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

-
परियोजना का जो भी काम हुआ था, उसे लोगों ने ध्वस्त कर दिया है। निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सारी सामग्री नदी में फेंक दी है। उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इस बारे अब जैसा भी आदेश उच्च अधिकारियों का आएगा उसके अनुसार ही वे कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई. कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता दाड़लाघाट

इनसेट

कीकर-नवगांव योजना में पुलिस की दो बटालियन तैनात की जाएंगी। तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वाले सभी लोग जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

संदीप शर्मा, डीएसपी दाड़लाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें