बागा सीमेंट वर्क्स में आयोजित हुआ कर्मियों का स्किल टेस्ट
माइंस सेफ्टी वीक-2024 के तहत किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खान सुरक्षा महानिदेशालय की ओर से माइंस सेफ्टी वीक-2024 के तहत बागा सीमेंट वर्क्स में स्किल टेस्ट हुआ। खान सुरक्षा महानिदेशालय श्रीनगर क्षेत्र के निदेशक नोमूला संजीव कुमार व उपनिदेशक इलांगो रामचंद्रन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बागा सीमेंट वर्क्स में ''सुरक्षित खान देश की शान'' शीर्षक पर पोस्टर कंपीटीशन हुआ। प्रोग्राम के दौरान बागा सीमेंट वर्क्स के ओएचएस सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संकेत पटेल व डॉ. रघुनारायण ने सीपीआर व सिलिकोसिस जागरूकता के बारे में विचार साझा किए व बागा सीमेंट वर्क्स की फायर टीम के द्वारा फायर फाइटिंग का डेमो दिखाया गया।
स्किल टेस्ट को कुल 10 कैटेगरी में बांटा गया जिसमें फर्स्ट एडर, ब्लास्टर, माइनिंग मेट, शोवेल ऑपरेटर, डंपर ऑपरेटर, डोजर ऑपरेटर, ड्रिल ऑपरेटर, मैकेनिक, ऑटो इलेक्ट्रिशियन व वेल्डर कैटेगरी रखी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोमूला संजीव कुमार व अंबुजा सीमेंट के इकाई प्रमुख बलबीर सिंह राणा ने उपस्थित प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही तथा कार्य संबंधी नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इस दौरान बागा सीमेंट वर्ष के एचआर डिपार्टमेंट के फंक्शनल हेड राजेश जमवाल व बागा सीमेंट वर्क्स के माइंस हेड नागेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।
यह बने विजेता
माइनिंग मेट कैटेगरी में अल्ट्राटेक के नंदन सिंह प्रथम, एसीसी के राकेश दूरी शेट्टी द्वितीय व अंबुजा के राजेश कुमार तृतीय रहे। फर्स्ट एडर में एसीसी के अभिषेक शुक्ला प्रथम, अंबुजा के संजीव कुमार द्वितीय व अल्ट्राटेक के अतुल तिवारी तृतीय, ब्लास्टर में एसीसी के सुशांत भट्टाचार्य प्रथम, अंबुजा के राकेश कुमार द्वितीय व अल्ट्राटेक के मनोज कुमार तृतीय, डोजर ऑपरेटर में अल्ट्राटेक के परगट सिंह प्रथम, अंबुजा के देशराज द्वितीय व एसीसी के संजय कुमार तृतीय, ड्रिल ऑपरेटर में एसीसी के दिलीप कुमार प्रथम, अल्ट्राटेक के अशोक सिंह द्वितीय व अंबुजा के हेतराम शर्मा तृतीय, शोवेल ऑपरेटर में अल्ट्राटेक के सुमन कुमार प्रथम, दारंग साल्ट के राकेश कुमार द्वितीय व अंबुजा के रूपचंद शर्मा तृतीय, डंपर ऑपरेटर में अल्ट्राटेक के नौनिहाल सिंह प्रथम, अंबुजा के मदनलाल द्वितीय व एसीसी के रवि शर्मा तृतीय, मैकेनिक में अंबुजा के देशराज प्रथम, अल्ट्राटेक के दीपक महतो द्वितीय व एसीसी के बलबीर सिंह तृतीय, ऑटो इलेक्ट्रीशियन में अंबुजा के गोविंद राम प्रथम, एसीसी के बहादुर सिंह द्वितीय व अल्ट्राटेक के रऊफ आजाद खान तृतीय, वेल्डर में अल्ट्राटेक के पंकज कुमार प्रथम व अंबुजा के विश्वजीत जेना द्वितीय स्थान पर रहे।
माइंस सेफ्टी वीक के तहत बागा सीमेंट वर्क्स में आयोजित स्किल टेस्ट में भाग लेता कर्मचारी। संवाद