कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट-चायल चौक पर पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को 5.38 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार शाम को पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही थी। उस दौरान टैक्सी नंबर की एक कार को रोककर जांचा तो उसमें सवार युवकों से चिट्टा बरामद किया। युवकों की पहचान मनमोहन शर्मा गांव व डाकघर कुफरी जिला शिमला और कमल वर्मा गांव हिमरी जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों युवकों ने टैक्सी को तारादेवी से सोलन और सोलन से तारादेवी वापस जाने के लिए 1500 रुपये में बुक किया था। थाना प्रभारी कंडाघाट बृजलाल ने घटना की पुष्टि कर कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।