फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 14.71 ग्राम चिट्टा और शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अश्वनी खड्ड संपर्क सड़क पर दबोचे
विज्ञापन

एक सोलन और दूसरा मंडी जिले का है आरोपी
कार में बैठकर नशा सप्लाई करने की थे फिराक में
एक आरोपी के खिलाफ पहले में आपराधिक मामले है दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अश्वनी खड्ड संपर्क सड़क पर पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को 14.71 ग्राम चिट्टा, शराब और 19,060 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर एक आल्टो कार में बैठे दो युवक नशा सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14.71 ग्राम चिट्टा, देसी शराब की छह बोतलें और 19,060 रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सुरेश कुमार निवासी गांव जखेड, डाकखाना दंघील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन तथा पारस निवासी गांव अवाहाधार, डाकखाना गोहर, तहसील चच्योट, जिला मंडी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर थाना सोलन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
-गौरव सिंह, एसएसपी सोलन


जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थाना कंडाघाट और पुलिस थाना सदर सोलन में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले दर्ज हैं, जबकि पुलिस थाना परवाणू में उसके विरुद्ध चोरी का एक मामला भी दर्ज है। दूसरे आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें