फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में 54 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ड फिगो में जा रहे थे आरोपी, गाड़ी भी सीज
विज्ञापन

अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शामती के पास नाकाबंदी कर 54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब और हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शामती के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान फोर्ड फिगो एस्पायर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी में सवार दो लोगों के कब्जे से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नरजीत सिंह उर्फ नवी (35), निवासी गांव लोहरा, जिला लुधियाना, पंजाब और रवि (29), निवासी गांव खान अहमदपुर, जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिस क्षेत्र में नशीले पदार्थ की आपूर्ति की आशंका है, वहां कई निजी विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें