फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वर्धमान चौक में घर से चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के वर्धमान चौक में एक घर से चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिरों ने आठ अप्रैल को घर में सेंधमारी कर आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कांगड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार वर्धमान चौक के मकान नंबर सात में रहने वाले रोहित पुत्र हंसराज ने 8 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि वर्धमान में किराये के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने सोने के छुमके, तीन सोने की अंगुठी, एक मंगलसूत्र, तीन चांदी की पायल और 12,080 रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें पुलिस ने कांगड़ा निवासी आरोपी प्रदीप कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से कान के छुमके, 1 मंगलसूत्र और 2 चांदी की पायल बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें