फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में बदली जाएंगी पानी की पुरानी पाइप, आठ करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में नगर निगम ने पानी के पुरानी पाइप को बदलने की तैयारी कर दी है। इसके लिए आठ करोड़ रुपये की राशि का खर्च की जाएगी। इसी के साथ अतिरिक्त टैंक का निर्माण भी होगा। ये सभी कार्य जल शक्ति विभाग को दिया गया है। खास बात यह है कि कार्य करवाने के लिए नगर निगम ने विभाग को 20 फीसदी राशि जमा करवा दी है। विभाग ने भी टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में पानी की तीन पाइप लाइनों को बिछाने की योजना बनाई गई है। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से कार्य होगा। नई पाइप लाइन और टैंक निर्माण के बाद शहरवासियों को सीधे तौर पर फायदा होगा। आगामी दिनों पेयजल किल्लत का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। गौर रहे कि शहर में पानी को आवंटित करने के लिए पाइपों का जाल काफी पुराना बिछा हुआ है। समय के साथ-साथ इस पाइप में लीकेज बढ़ती जा रही है। बार-बार मरम्मत करने के बाद भी लीकेज ठीक नहीं हो पा रही है। इसे सुधारने के लिए नगर निगम ने योजना तैयार की और डीपीआर बनाई। इसके बाद पुरानी पाइपों को बदलने पर मंजूरी मिली। इस पाइप लाइन को बदलने के साथ-साथ टैंक का निर्माण भी होगा। शहर में तीव्रता से बढ़ती जनसंख्या को लेकर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया और हाल ही में बजट में भी इसका प्रावधान किया है।

इनसेट
तीन लाइन को बिछाने का होगा काम
शहर में तीन लाइनों को बिछाने का काम शुरू होगा। इसमें पहली लाइन टैंक से जवाहर पार्क, टैंक से मोहन पार्क और टैंक से कथेड़ के लिए पेयजल आवंटन लाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इनसेट
वार्ड एक भी नई पाइप लेन बिछाने का मांग प्रस्ताव
नगर निगम ने वार्ड एक देउंघाट में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए जल शक्ति विभाग ने डीपीआर मांगी है। प्रस्ताव आने पर नगर निगम लाइप बिछाने के लिए पैसे खर्च करेगा। वर्तमान में यहां पर विभाग की ओर से पानी की सप्लाई की जाती है। लोगों को वर्तमान में सात दिन बाद पानी मिल रहा है। इसे देखते हुए समाधान शिविर में लोगों ने समस्या को उठाया था। इसके बाद निगम ने विभाग से प्रस्ताव मांगा है। निगम की ओर से इसके लिए पत्राचार किया है। इसमें साफ किया है कि जल शक्ति विभाग डीपीआर तैयार भेजे। इसकी राशि निगम की ओर से वहन की जाएगी।

इनसेट
वार्ड एक देउंघाट समेत साथ लगते क्षेत्रों में पानी की किल्लत है। इस समस्या को समाधान शिविर में रखा गया था। लोगों की मांग थी कि क्षेत्र में नई पाइप बिछाई जाए। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है और विभाग से डीपीआर तैयार करने के लिए कहा है। इसके बाद नगर निगम पाइप बिछाने के लिए पैसे विभाग को जारी करेगा। इसके बाद पेयजल किल्लत काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

-मनीष सोपाल
पार्षद वार्ड-1, एमसी सोलन।

इनसेट
शहर में पानी की नई पाइप बिछाने के लिए आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 20 फीसदी राशि को जल शक्ति विभाग को जमा करवा दिया है। विभाग की ओर से कार्य शुरू करने के लिए टेंडर भी लगा दिए हैं। पानी की पाइप लाइन बिछने से लीकेज भी बंद हो जाएगी।
-ऊषा शर्मा, महापौर, एमसी सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें