फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की में मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की के सरयांज गांव में बाड़ीधार मेले के दौरान हुई थी मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की तहसील के सरयांज गांव में जिला स्तरीय बाड़ीधार मेले के दौरान हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब सरयांज निवासी महेश गुप्ता अपने साथी के साथ चौरंठु क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार ने पहले गला पकड़कर हाथापाई की और उसके बाद मुक्कों से हमला किया। इसके बाद उसने हेलमेट से महेश गुप्ता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घायल को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि एक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।
विज्ञापन

डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें