फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओच्छघाट से लोहे के चैनल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर से सटे ओच्छघाट में 6 लोहे के चैनल चोरी करने के मामले में पुलिस ने पिंजौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिमला के बालूगंज क्षेत्र रहते हैं और पिंजौर में काम करते थे। पुलिस अब आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शामती निवासी नरेश कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। नरेश कुमार ने बताया कि वह निजी ठेकेदारी का कार्य करते हैं और उनके पास 5 मिक्सर मशीनें हैं। 14 फरवरी को ओच्छघाट में कार्य समाप्त करने के बाद वह मिक्सर मशीन और 6 लोहे के चैनल लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी मझगांव के समीप खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने मिक्सर मशीन और चैनल सड़क किनारे उतार दिए और वाहन की मरम्मत के लिए सोलन बाईपास चले गए। 14 और 16 फरवरी को जब वह ओच्छघाट गए, तब मिक्सर मशीन और 6 चैनल वहीं पर थे, लेकिन 17 फरवरी को जब वह कार्य देखने के लिए ओच्छघाट पहुंचे, तो पता चला कि लोहे के चैनल चोरी हो चुके थे। चोरी गए चैनल की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी को पिंजौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक और अक्षय हैं, जो शिमला और पिंजौर के निवासी हैं। आरोपियों से चोरी किए गए 6 चैनल भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी नेपाल के मूल निवासी हैं। दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें