रस्साकस्सी में छात्रा वर्ग कोपा ट्रेड की टीम रही विजेता
बद्दी आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईटीआई बद्दी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में बद्दी इंफ्रास्ट्रक्चर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय अरोरा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर संस्थान का स्टाफ और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समापन दिवस पर छात्रों और शिक्षकों के बीच मैत्री मैच आयोजित किए गए, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रिजुल और पारस की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन डबल में तुषार और करण विजेता रहे, जबकि छात्रा वर्ग में राखी और वंदना ने बाजी मारी। रस्साकस्सी में छात्रा वर्ग की कोपा ट्रेड टीम प्रथम रहीं, जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में काजल ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्टाफ वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में अजय की टीम विजेता रही और बैडमिंटन में अशोक और अमित ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर शिक्षक अजय, विशाल, पुरषोतम, अमित, अश्वनी, हेमराज, प्रितपाल और सुनील सहित अन्य स्टाफ सदस्य व प्रशिक्षु मौजूद रहे।