फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट महाविद्यालय को एसएआर मूल्यांकन में प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
शिमला में आयोजित प्रिंसिपल कॉन्फ्रेंस में राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की प्राचार्या डॉ. रुचि र
विज्ञापन
महाविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार के क्षेत्र में किया प्रभावशाली प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट (एसएआर) के तहत 18 नवंबर 2024 को मूल्यांकन टीम के दौरे के बाद महाविद्यालय ने टियर-3 श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस श्रेणी में 500 से कम विद्यार्थियों वाले महाविद्यालय शामिल होते हैं। सात विभिन्न मानदंडों पर आधारित इस मूल्यांकन में महाविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार के क्षेत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से गठित टीमों के निरीक्षण में कॉलेज का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस उपलब्धि के लिए शिमला में आयोजित प्रिंसिपल कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्राचार्या को प्रमाणपत्र और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि महाविद्यालय के समर्पण और कार्यकुशलता को दर्शाती है। प्राचार्या के नेतृत्व, संकाय, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों से पिछले तीन वर्षों में महाविद्यालय ने लगातार प्रगति और नवाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि महाविद्यालय की गुणवत्ता-आधारित शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें