फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के किनारे जगह-जगह खड़े रहते हैं ट्रक, हो रहे हादसे

विज्ञापन
बरोटीवाला थाना प्रभारी रुपलाल कथानिया क्षेत्र के उद्यमियों और उद्योग प्रबंधकों से आदर्श पार्क? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। सड़कों के किनारे जगह-जगह अवैध रूप से खड़े रहने वाले ट्रकों पर बरोटीवाला पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस ने इन वाहनों को उचित स्थान पर खड़ा करने के लिए कहा है। इसके लिए पुलिस ने एक बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया ने की। इसमें उद्योगपति भी शामिल रहे। बरोटीवाला, बटेड, झाड़माजरी और बुरांवाला औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। इससे जहां हादसे हो रहे हैं, वहीं कई बार जाम भी लग जाता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अब यह तय किया जाएगा कि कोई भी व्यावसायिक वाहन खासकर ट्रक सड़कों के किनारे खड़ा न हो। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि इन ट्रकों के सड़कों कि किनारे खड़े होने से कई हादसे हो रहे हैं। कई वाहन चालक जबरन तेज रफ्तारी से इनके पास से वाहन निकालने की कोशिश करते हैं और इनसे टकरा जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उद्यमियों और प्रबंधकों से आग्रह किया कि उद्योगों में आने वाले वाहन परिसर में ही खड़े करवाएं। जिन कंपनियों के पास पार्किंग का स्थान कम है और वाहनों का आवागमन ज्यादा है वे लीज पर जमीन लेकर इसकी व्यवस्था करें।
थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया ने बताया कि बैठक में सभी उद्योगपतियों ने माना कि वे अपने व्यावसायिक वाहनों को अपने परिसर में ही खड़ा करेंगे, न कि सड़कों पर। बैठक में उद्योग प्रबंधक कालीदास शर्मा, सुषमा चौहान सहित कई उद्यमियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें